 |
Introduction to PATNA बिहार राज्य की राजधानी पटना हैं , जिसका प्राचीन नाम पाटलिपुत्र था।
पटना का स्थान पूर्वी भारत के सबसे बड़े शहरों में दूसरा है । पटना जिला दो नदियों उत्त्तर में गंगा और पश्चिम में सोन नदी से घिरा हुआ हैं । सिखों के अंतिम गुरु 'गुरु गोबिंद सिंह' का जन्म पटना में ही हुआ ।
वर्तमान में पटना जिला पटना डिवीज़न के अंदर आता हैं । पटना डिवीज़न के अंतर्गत कुल 6 जिले ( पटना, नालंदा, भोजपुर, बक्सर, रोहतास,कैमपुर ), 19 अनुमंडल तथा 98 ब्लॉक आते हैं । परन्तु आधिकारिक तौर पर पटना जिले को 6 सब डिवीज़न, 23 ब्लॉक्स, 344 पंचायत एवं 1433 गावों में विभाजित किया गया हैं । 2011 की जनगणना के अनुसार पटना का साक्षरता दर 84.71% हैं ।पटना में तीन भाषाएँ हिंदी, अंग्रेजी और मगधी बोली जाती हैं । |